किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन, पराली न जलाने के लिए किया गया जागरूक
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा ।ब्लॉक के शहीद हाल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस किसान गोष्ठी में मौजूद किसानों व ग्रामीणों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया।
ब्लॉक के शहीद हाल में सोमवार को आयोजित किसान गोष्ठी में उपस्थित अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया तथा उन्होंने बताया कि यदि किसी भी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए पाया गया
तो उसके ऊपर 2500 से लेकर पंद्रह हजार तक का जुर्माना लग सकता है। इसलिए पराली न जलाने की अन्य लोगो को भी जागरूक करें।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव, बीडीओ काशी नाथ सोनकर, राधेश्याम विश्वकर्मा, एडीओ एजी राम आजाद यादव, बीटीएम ज्ञानेश्वर मिश्र, गुलाब चंद मौर्य, कैलाश मौर्या आदि मौजूद रहे।












