• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, आज हो सकता है फैसला

राज्य सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने सरकार को सलाह दी है कि 15 दिनों का लॉकडाउन और लगा दिया जाय.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 28, 2021
in Desh-Videsh
0
महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, आज हो सकता है फैसला
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मुंबई. महाराष्ट्र में 15 और दिन के लिए लॉकडाउन लग सकता है. राज्य में 1 मई से 15 मई तक के लिए लॉककडाउन सरीखी पाबंदियां लागू की जा सकती है. बता दें मिनी लॉकडाउन लागू के बाद भी राज्य में संक्रमण थम नहीं रहा है. ऐसे में सरकार अब और सख्त रुख अपना सकती है. आगामी लॉकडाउन पर सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला हो सकता है.

राज्य सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने सरकार को सलाह दी है कि 15 दिनों का लॉकडाउन और लगा दिया जाय. मंत्री के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है, ऐसे में लॉकडाउन की समयसीमा को बढ़ाए जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मुंबई में तो मामलों का आना काम हुआ है लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों से अभी भी नए मामले तेजी से पाये जा रहे हैं.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से पाबंदियों और केसों की समीक्षा की जा रही है. मौजूदा समय में केसों की रफ्तार में खास कमी नहीं आई है. ऐसे में प्रतिबंध एक बार में ही खत्म नहीं किए जा सकते हैं. अधिकारी ने कहा कि जब तक 35 से 40 हजार प्रतिदिन तक मामलों में गिरावट नहीं आ जाती, तब तक प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जाएगी. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान वैक्सीनेशन अभियान में भी तेजी लाई जाएगी.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीज, 895 की मौत
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 44,10,085 हो गए हैं जबकि वायरस के कारण अभी तक 66,179 मरीजों की मौत हो चुकी है.

मुंबई में संक्रमण के 3,999 नए मामले आए और 59 संक्रमितों की मौत हो गई. इसके बाद महानगर में कुल मामले बढ़कर 6,35,483 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 12,920 हो गई है. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में दिन 67,752 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 36,69,548 हो गई.

Previous Post

भारत की मदद को आगे आया सिंगापुर, 256 ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर रवाना हुए वायुसेना के सी-130 विमान

Next Post

1 मई से इस बैंक से कैश निकालना होगा महंगा! इन कामों के लिए भी खाते से कटेंगे अधिक पैसे..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.