लायंस क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में भोजन और फल बांटा
संकल्प सवेरा,जौनपुर। लायंस क्लब के सदस्यों ने शंकर मंडी स्थित वृद्धाश्रम में संयोजक गोपीचंद साहू, अलका गुप्ता तथा लायंस क्लब सदस्यों के साथ 100 से ज्यादा माता-पिता समान वृद्धों को भोजन और फल बांटा।
इसका उद्देश्य सभी उन्हें पौष्टिक भोजन और फल उपलब्ध कराना था। संयोजक के पुत्र के जन्मदिन पर यह कार्य किया गया। उन्होंने ना तो केक काटा और ना ही रेस्टोरेंट में जाकर पार्टी की। लायंस क्लब के अध्यक्ष संजय केडिया ने वृद्धाश्रम में लोगों का निरंतर सहयोग एवं सहायता करने का आह्वान किया।
राम कुमार साहू समेत लायंस क्लब के अन्य सदस्यों ने कार्य की सराहना की। संचालन डॉ सुशील अग्रहरी ने करते हुए कहा की इन वृद्धों की सेवा सर्वोच्च सेवा है। आश्रम के केयरटेकर रवि दुबे भी उपस्थित रहे। अंत में संयोजक गोपीचंद साहू ने धन्यवाद प्रेषित किया ।













