लेखपाल की बाइक चोरी पर एफआईआर न दर्ज करने से भड़के लेखपाल
प्रभारी निरीक्षक ने खोया आपा
तीन घंटे तक प्रभावित रहा तहसील कार्य
एसडीएम के आश्वासन पर काम पर लौटे
संकल्प सवेरा,शाहगंज / जौनपुर कोतवाली परिसर में बुधवार प्रातः लेखपाल संघ द्वारा प्रदर्शन किया गया। तहसील मुख्यालय से लेखपाल की बाइक चोरी होने पर कोतवाली पहुंचे लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से प्रभारी निरीक्षक की कहा सुनी के बाद आक्रोशित लेखपालो ने प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नीतीश सिंह द्वारा एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन पर लेखपाल वापस लौटे। लेखपाल संघ अध्यक्ष ने बदजवानी करने की बात कही।फिलहाल प्रभारी निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत संघ के जिलाध्यक्ष को पत्र भेजा गया है।
मंगलवार को लेखपाल रोशन अली की बाइक चोरों ने तहसील से पार कर दिया था। जिसके बाद रोशन ने तहरीर दिया था। बुधवार को संघ के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे। संघ अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जब गाड़ी चोरी होने के बाद एफआईआर की कापी मांगा गया
तो प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या भड़क गए। हालात इस कदर बढ़ गया कि एफआईआर न दर्ज करने की बात कही। सूचना के बाद एसडीएम कोतवाली पहुंचे। तब कहीं मामला शांत हुआ। इस दौरान कई दर्जन लेखपाल मौजूद रहे।













