सीमांकन के लिये लेखपाल पर छ: हजार रिश्वत मांगने का आरोप
संकल्प सवेरा,जौनपुर। तहसील सदर अर्न्तगत ग्राम धर्मापुर निवासी इन्द्रबहादुर मौर्य ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सीमांकन हेतु लेखपाल पर 6 हजार रू. रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। जिसका मोबइल पर रिकार्डिंग भी है। जिसमे साफ साफ 6 हजार रुपए की माग की जा रही है।
भुक्तभोगी ने बताया कि उसने निर्धारित शुल्क जमा कर दिया है। इसके बावजूद उससे नाजायज सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।
इन्द्रबहादुर ने बताया कि गांव की चकमार्ग सं. 1082 तथा 1060 पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। उक्त चकमार्गों की पैमाइश कराकर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है।
इसके बावजूद लेखपाल द्वारा कार्यवाही न करके उलटी सीधी रिपोर्ट लगाकर प्रार्थना पत्रों का फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है।
पीड़ित ने बताया कि उसकी चक में कुुुछ लोगों ने अवैध ढंग से कब्जा कर रखा है परंतु लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा सीमांकन के कार्य में टाल मटोल किया जा रहा है। जिस कारण भुक्तभोगी अपनी खेत मे जुुुताई व बोवाई नही कर पा रहा है।












