• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

लौह पुरुष थे स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सिंह: डॉ. रणजीत सिंह

Late Thakur Prasad Singh was Iron Man: Dr. Ranjit Singh

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 22, 2022
in Jaunpur
0
लौह पुरुष थे स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सिंह: डॉ. रणजीत सिंह
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लौह पुरुष थे स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सिंह: डॉ. रणजीत सिंह

प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि

सुइथाकला,जौनपुर।गुरुवार,22 सितम्बर,2022गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सिंह की 19वीं पुण्यतिथि ‘प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह द्वारा स्वर्गीय संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। डॉ सिंह ने पूर्व प्रबंधक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केदारनाथ अग्रवाल की पंक्तियां- ” जब भी देखा लोहा देखा. ……दोहराते हुए उन्हें अपने विचारों पर अडिग रहने वाला लौहपुरुष बताया।

उन्होंने कहा कि उनका अद्भुत ,निडर ,दृढ़ निश्चयी और प्रभावशाली व्यक्तित्व इस प्रकार का था कि वह किसी को भी ललकारने की क्षमता रखते थे।उन्होंने बताया कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था तथा वे अद्वितीय संघर्षशाली महान व्यक्तित्व थे। परिस्थितियाँ कितनी भी विकट क्यों न हों, समस्याओं के सामने उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा। विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देते थे।उन्होंने स्वर्गीय सिंह को समदर्शी, परोपकारी, गरीबों का मसीहा और मोम जैसा पिघलने वाला संवेदनशील महापुरुष बताया।उन्होंने डॉ रूप नारायण त्रिपाठी की रचना रूप सुंदर, चलन भी सुंदर. …….. पढ़कर सबके लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए शुद्ध अंतःकरण हृदय वाला व्यक्तित्व बताया।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वह बाहर से जितने अधिक कठोर है उससे कहीं ज्यादा कोमल हृदय के व्यक्ति थे। पूर्व प्रधानाचार्य ने संगीत शिक्षक प्रेमनाथ सिंह ‘चंदेल’ द्वारा रचित श्रद्धांजलि गीत- सुकीर्ति निर्मल चरित्र पावन . ….. की छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुति की जमकर सराहना की ।

विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि समस्त शिक्षक पूर्ण समर्पण के साथ समस्त भेद भाव से ऊपर उठकर अपने उत्तरदायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबन्ध कारिणी समिति के सदस्य पं.राम सन्मुख तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने पूर्व प्रबंधक को सरल हृदय का व्यक्तित्व बताया।उन्होंने कहा कि यदि हम अपने जीवन में प्रगति की तरफ अग्रसर होते हुए ऊंचाई की बुलंदियों को छूना चाहते हैं तो हमें उनसे प्रेरणा लेनी होगी। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर बी.के. निर्मल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें पूरे विद्यालय परिवार रूपी वाटिका को सजाने, संवारने, पुष्पित और पल्लवित तथा सिंचित करने वाला माली बताया जिन्होंने इसे एक विशाल वटवृक्ष का रूप दे दिया है। आज जिस विद्यालय की जड़ें असीमित गहराई तक पहुंच चुकी हैं।

इंटर कॉलेज समोधपुर के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने अपने विचार प्रकट करते हुए उन्हें एक सादा जीवन उच्च विचार वाला व्यक्तित्व बताया । प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्होंने शिक्षा रूपी ज्योति पूरे समाज में जलाकर पूरे समाज के उत्थान के साथ-साथ इस क्षेत्र को पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाई।

इस अवसर पर प्रबंधकारिणी सदस्य कृष्ण पाल सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ,जौनपुर के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रबंध समिति के सदस्य सतीश सिंह, भौतिकी प्रवक्ता धर्मदेव शर्मा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये।कार्यक्रम का कुशल संचालन अंग्रेजी के प्रवक्ता विनय तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डीपीएड राजेश सिंह ने किया।मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य गण बैजनाथ सिंह,राम दयाल सिंह ,विश्वनाथ सिंह, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव , प्राचार्य डीपीएड राजेश सिंह,प्रधानाध्यापक वसुधापति तिवारी सहित संकुल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी,छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

डॉ. राकेश कुमार यादव
कार्यक्रम समन्वयक
राष्ट्रीय सेवा योजना
एवं मीडिया प्रभारी,
गाँधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर, जौनपुर

Previous Post

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों की लडाई को तैयार:सिराज मेहदी

Next Post

घर जैसे स्वादिष्ट भोजन का विकल्प है ‘INSTAFOOD’

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
घर जैसे स्वादिष्ट भोजन का विकल्प है ‘INSTAFOOD’

घर जैसे स्वादिष्ट भोजन का विकल्प है 'INSTAFOOD'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

May 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.