अभियान चलाकर गांव में ही निपटाए जाएंगे जाएंगे भूमि विवाद के मामले
मड़ियाहूं तहसील में 6 टीमों का किया गया गठन
जौनपुर,संकल्प सवेरा । जमीनी विवाद के निस्तारण के में उदासीनता के चलते आए दिन क्षेत्र में मारपीट व हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं ।तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक वर्षों से मामले लंबित होने के कारण फरियादी चक्कर लगाने को मजबूर हैं। समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने मड़ियाहूं तहसील में पुलिस तथा राजस्व टीम का गठन किया है ।
तहसील क्षेत्र में कुल 6 टीमें गठित की गई हैं ।उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा ने बताया कि 6 मई से 20 मई तक 10 दिन की कार्य योजना में कुल 60 गांव के जमीनी विवादों का निस्तारण कराया जाएगा। इसी प्रकार आगे रोस्टर के हिसाब से बढ़ाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि तहसील में फरियादियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। अब उन्हें तहसील का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए 6 मई को पूरेसवा, औरैला, रानी पट्टी , गुतवन, गंधौना, शेखपुर गांव में राजस्व निरीक्षक लेखपाल पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर मामलों का निस्तारण कराएंगे ।9 मई को गोरा पट्टी , गनापुर ,रजमलपुर , डोड़ी ,पृथ्वीपुर सिरौली
10 मई को सरौना, खोईरी, बनेवरा ,कुतुबपुर ,हथेरा, कमरुद्दीनपुर
11 मई को कुंभ ,कठवतिया , गंधौना, चोरारो, चौंधी, कान्हवंशीपुर
12 मई को कुशा, लगधरपुर, बारी गांव ,धनंजयपुर, पाली
13 मई को छत्तीसा कला , गहली,धनेथु, भानपुर, दताव, मोकलपुर
17 मई को रामपुर नदी ,महमूदपुर , बरेठी ,रामपुर ,कोचारी, डेरारपुर
18 मई को हुसैनपुर, राजापुर प्रथम,महमदपुर , गोठाव, महेवा, हीरापट्टी , अड़नपुर ,उत्तर पट्टी,
19 मई को मई डीह, बरौली ,चतुर्भुज पुर ,पटखौली
20 मई को अड़ियार, सलारपुर ,दीपा पुर ,हिनौती , मेंजा, परियत गांव में पुलिस तथा राजस्व टीम मौजूद रहकर मामलों का निस्तारण करेगीI इसकी मॉनिटरिंग उप जिलाधिकारी तहसीलदार क्षेत्राधिकारी करेंगे।












