जौनपुर। जिले की प्रसिद्घ फर्म गहना कोठी व मैरेज हाल की मुख्य मालकिन का देहावसान होने से सर्राफा व्यापारी व शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गयी। लालती देवी पत्नी स्व. भगेलू राम सेठ की उम्र लगभग 110 वर्ष की रही। मंगलवार देर रात उनके निवास स्थान मोहल्ला ख्वाजादोस्त (रासमंडल) पर स्वर्ग सिधार गयीं।
इतनी लंबी उम्र होने के बावजूद वह अब भी चल फिर लेती रहीं। लालती देवी प्रत्येक दिन सुबह से ही अपने दैनिक कार्यों को स्वमं निपटाती थीं। उनका पूरा हरा-भरा परिवार साथ-साथ लगा रहता था। देवी-देवताओं के प्रति लंबी आस्था रखने वाली यह वृद्घ महिला के आर्शीवाद से पूरा परिवार फल-फूल रहा था। आज उनकी शव यात्रा पैतृक स्थान से निकलकर रामघाट पर गयी जहां उन्हे मुखाग्नि उनके पुत्र महेन्द्रनाथ सेठ ने दिया। शव यात्रा में ईष्टï-मित्र समेत सर्राफा व्यापारी व नगर के प्रतिष्ठिïत व्यक्ति शामिल रहे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया।












