जौनपुर के लल्लन उपाध्याय को पण्डित जुगल किशोर शुक्ल सम्मान
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हुआ आन लाइन समारोह
रिपोर्ट –आकाश मिश्रा शनि
संकल्प सवेरा,सिकरारा। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार लल्लन उपाध्याय को पण्डित जुगल किशोर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है। इससे पहले भी उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।पत्रकार शिवा कान्त तिवारी,सुशील सिंह,शरद सिंह,विनोद यादव,अनिल यादव,सौरभ सिंह,संघर्ष अग्रहरि,मनोज यादव, आकाश मिश्रा शनि,मुकेश,डॉ संतोष कुमार,शेर बहादुर आदि ने फोन पर बधाई दी।श्री उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पत्रकारों को पत्रकारिता दिवस पर रविवार को पं जुगल किशोर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के लल्लन उपाध्याय सहित देश के विभिन्न राज्यो के 23 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कोरोनाकाल को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया।कार्यक्रम अध्यक्ष बाबा वैद्यनाथ झा, मुख्य अतिथि डॉ सुशील शर्मा, विशिष्ट अतिथि के एस परिहार कार्यक्रम संरक्षक राजेश पाण्डेय वत्स , स्वागताध्यक्ष अरविंद सोनी सार्थक, एवं मंच संचालन मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नीतेन्द्र सिंह परमार भारत द्वारा किया गया। पत्रकारिता दिवस पर जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि
विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत साहित्य के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर रही है। संस्था साहित्य, स्वास्थ्य, समाज, शिक्षा, संस्कृति सहित अन्य सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था संस्थापक दिलीप कुमार पाठक सरस जी का विस्तृत दृष्टिकोण संस्था को नित नई बुलंदियों तक ले जा रहा है। संस्था वर्तमान में 5 राज्यों में अपनी इकाइयां गठित कर अपने कार्यों को गति प्रदान कर रही है। आगे भविष्य में सम्पूर्ण राष्ट्र में संस्था की इकाइयां गठित कर हिंदी को एक नए मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।
संस्था द्वारा साहित्य के क्ष्रेत्र में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा अब तक 25 से ज्यादा ई काव्य संकलन प्रकाशित किए जा चुके हैं। संस्था अब तक 2000 से ज्यादा रचनाकारों को सम्मानित कर चुकी है। समय समय कई कार्यक्रमो का आयोजन कर हिंदी का गौरव बढ़ाने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है।