• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

कुंभ:शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु

शादी स्नान के दिन दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं को मध्य हरिद्वार और देहरादून की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तरी हरिद्वार के गंगा घाटों पर स्नान करना होगा। शाही स्नान पर भीड़ न बड़े इसको लेकर तमाम व्यवस्थाएं पुलिस तैयार कर रही है।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 10, 2020
in Life Style
0
कुंभ:शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कुंभ के शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं गंगा स्नान नहीं कर सकेंगे। अन्य छह स्नान पर्व पर आसानी से रजिस्ट्रेशन के बाद यात्री हरकी पैड़ी पहुंचकर स्नान कर सकेंगे। अगले माह होने वाले 14 जनवरी के स्नान के लिए अभी से तैयारियां मेला पुलिस ने शुरू कर दी है।

शादी स्नान के दिन दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं को मध्य हरिद्वार और देहरादून की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तरी हरिद्वार के गंगा घाटों पर स्नान करना होगा। शाही स्नान पर भीड़ न बड़े इसको लेकर तमाम व्यवस्थाएं पुलिस तैयार कर रही है।

शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर पेशवाई और अखाड़े स्नान करते हैं। 2021 में लगने वाले कुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोविड के चलते इस बार लगने वाला कुंभ में कई बदलाव देखने को मिलने वाले है।

ऐसा पहली बार होगा जब श्रद्धालुओं को यहां आने से पहले पोर्टल के जरिये रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। कुंभ का पहला स्नान 14 जनवरी को होगा। मेला प्रशासन ने 107 घाटों को स्नान के लिए तैयार किया है।

जो करीब 1.97 लाख स्क्वायर फिट में फेला है। रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार होने वाला है। पोर्टल में गंगा घाट का नाम भी लिखना होगा। शाही स्नान पर हरकी पैड़ी पर यात्रियों को नहीं आने दिया जाएगा।

स्नान के दिन पेशवाई हरकी पैड़ी पहुंचती है और अखाड़े स्नान करते है। इसके अलावा 14 जनवरी के मकर संक्रांति, 11 फरवरी के मौनी अमावस्या, 13 फरवरी के वसंत पंचमी समेत अन्य स्नानों पर हरकी पैड़ी पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी।

जो जिस दिशा से आयेगा पास के घाट पर करेगा स्नान
यह पहला मौका है जब जिस दिशा की ओर से आने वाले यात्रियों को उसी दिशा में पड़ने वाले गंगा घाट पर स्नान कराया जाएगा। दिल्ली से आने वाले लोगों को ज्वालापुर और मध्य हरिद्वार के गंगा घाटों पर स्नान कराकर वापस भेजा जाएगा।

जबकि देहरादून की ओर से आने वालों को उत्तरी हरिद्वार के घाटों पर स्नान कराया जा सकेगा। श्यामपुर की ओर से आने वालों को रोडीबेल वाला, अलकनंदा, चंडी घाट के आसपास ही स्नान कराया जाएगा। यह व्यवस्था शाही स्नान के दिन ही रहेगी।

इन स्नान पर हरकी पैड़ी नहीं जा सकेंगे यात्री
-पहला शाही स्नान 11 मार्च महाशिवरात्रि
-दूसरा शाही स्नान 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या,
-तीसरा शाही स्नान 14 अप्रैल बैसाखी मेष पूर्णिमा
-चौथा शाही स्नान 27 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा

इन स्नान पर रहेगी छूट
-14 जनवरी – मकर संक्रांति
-11 फरवरी -मौनी अमावस्या
-13 फरवरी – वसंत पंचमी
-27 फरवरी -माघ पूर्णिमा
-13 अप्रैल – नव संवत्सर

सोशल डिस्टेंसिंग के चलते सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक स्नान कराया जाएगा। शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर यात्रियों को नहीं जाने दिया जाएगा। अन्य गंगा घाटों पर स्नान कराया जाएगा। शाही स्नान के अलावा प्रमुख स्नान पर कोई रोक नहीं रहेगी।
संजय गुंज्याल, आईजी, कुंभ मेला

Previous Post

यूपी में पंचायत चुनाव से पहले पुलिस का ‘ऑपरेशन शस्त्र लाइसेंस’ एक्शन

Next Post

कौन है ये मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिनकी ये PICS इंटरनेट पर मचा रही हैं हंगामा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कौन है ये मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिनकी ये PICS इंटरनेट पर मचा रही हैं हंगामा

कौन है ये मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिनकी ये PICS इंटरनेट पर मचा रही हैं हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज

March 19, 2026
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज

March 19, 2026
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज

March 19, 2026
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.