जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार को डा. श्रीपाल सिंह क्षेम द्वारा लिखित कृष्ण द्वैपायन महाकाव्य पुस्तक भेंट किया गया। उन्होंने कहाकि पत्रकार संघ ने जनपद में कोविड महामारी के दौरान लगातार असहायों, गरीबों की सेवा की।
इस दौरान संगठन द्वारा गरीबों को आयोजन वितरित करना अत्यंत सराहनीय है। इस मौके पर अजीत गिरी, विकास सिंह, ऋषि प्रकाश सिंह, राजेश मौर्य, महर्षि सेठ, रिंकू, बेहोश जौनपुरी आदि उपस्थित रहे।












