संकल्प सवेरा
जौनपुर।भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता तथा भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जी को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बनाये जाने से पूर्वांचल का गौरव बढ़ा है।केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि मनोज सिन्हा जी का पूरा राजनैतिक जीवन पूर्णरूप से बेदाग,संघर्षशील विकास के प्रति समर्पित,मिलनसार नेता के रूप में जाना जाता है।श्री सिंह ने कहा कि मनोज सिन्हा जी जम्मू कश्मीर में सराहनीय कार्य करेंगे तथा वे एक सफल उपराज्यपाल के रूप में साबित होंगे क्योंकि वे अपने कार्यो के प्रति ईमानदार व परिपक्व नेता हैं।जम्मू कश्मीर में चल रही राजनीतिक रिक्तता को समाप्त करने में भी वे कामयाब होंगे।श्री सिन्हा के राज्यपाल बनाये जाने की सूचना मिलते ही पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गयी है।












