कृपाशंकर सिंह पहुचे अतरौरा परिवार को ढांढस बधाया,कहा न्याय मिलेगा
सरायख्खाजा,संकल्प सवेरा। महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे श्री कृपा शंकर सिंह शनिवार को अतरौरा गाँव में पहुंचकर राजू सिंह के पौत्र व अरुणेन्द्र सिंह के बड़े बेटे आर्दश सिंह की बीभत्स हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया। तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया।
श्री सिंह ने पूरे मामले पर परिवार से जानकारी हासिल करने के बाद मौके से ही पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना के पर्दाफाश करने व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वार्ता किया। पूर्व गृहमंत्री मंत्री ने पीड़ित के दादा राजू सिंह को साथ लेकर तत्काल पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा से मिलकर घटना के सम्बन्ध में अवगत कराया पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही मामले का राजफास कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इस मौके पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया विमल सेठ व रत्नाकर सिंह ,विनोद सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।













