कोतवाली पुलिस को मृतकों से भी चुनाव में है डर
कौडिया गांव के मृत व्यक्ति के विरुद्ध भेजा नोटिस
दो वर्ष पूर्व हो चुकी है मौत
कोतवाली के कारनामे की चहूओर हो रही हैं थू थू
शाहगंज,संकल्प सवेरा / जौनपुर कोतवाली पुलिस का कारनामा जारी है। भगवान को प्यारे हो चुके लोगों से भी चुनाव में खलल का खतरा है। फिलहाल पुलिस की रिपोर्ट पर एसडीएम ने नोटिस भेजा है। शांति भंग में पावंद करने का सिलसिला जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में कौडिया ठकठौलिया गांव के 12 लोगों को पावंद कर नोटिस भेजा गया है।
दो वर्ष पूर्व बिमारी से काल के गाल में समा चुकें रामदास पुत्र रामबक्श के विरुद्ध भी बगैर जांच पड़ताल के नोटिस भेज दिया गया। मालूम रहे इसके पूर्व पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर भी कोतवाली पुलिस गुण्डा एक्ट की कार्यवाही हेतु नोटिस भेज चुकी हैं। हालांकि डीएम ने जब एसडीएम से पूछा तो उनका कहना था कि इनके उपर पूर्व में पारिवारिक विवाद के अलावा कोई मामला दर्ज नहीं हैं। ऐसी हालत में कोतवाली पुलिस के कारनामे की चहूओर चर्चा जोरों पर है।












