जौनपुर। नगर के ओलन्दगंज स्थित बालाजी ज्वेलर्स के अधिष्ठाता महेन्द्र नाथ सेठ के सबसे छोटे पुत्र एवं विक्की सेठ व आदर्श सेठ ’गुड्डू’ के छोटे भाई किशन सेठ (45 वर्ष) का सोमवार को वाराणसी में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लगभग एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजन, स्वर्णकार समाज व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि किशन सेठ बहुत सहज व सरल स्वभाव के व्यक्तित्व रहे। उनके रासमण्डल स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है












