बिहार में सोशल मीडिया पर चर्चित किरण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की ये कार्रवाई किरण यादव के एक भड़काऊ पोस्ट के बाद हुई है. सोशल मीडिया से फेमस हुईं किरण यादव ने पिछले दिनों अपने अकाउंट से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला पोस्ट किया था
हाजीपुर सदर के SDPO राघव दयाल ने बताया कि दो दिसंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द बोले गए थे. वीडियो वायरल करने को लेकर FIR दर्ज की गई है और पहचान कायम कर किरण यादव जो चंदपुरा की रहने वाली है, उनकी गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल आगे की जांच चल रही है.














