संकल्प सवेरा जौनपुर खेतासराय पुलिस ने लूट के प्रयास करने वाले दो वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार बताते चले की शुक्रवार 9.30 बजे क्षेत्र मे पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 147/2021 धारा 393 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.
विकास बिन्द उर्फ गामा पुत्र फूलचन्द्र निवासी समदहाँ थाना सरायख्वाजा जौनपुर 2. अमित बिन्द पुत्र तेजू बिन्द निवासी समदहाँ थाना सरायख्वाजा जौनपुर को भुड़कुड़हा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । तथा घटना मे प्रयोग की गयी मोटर साइकिल बरामद किया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।












