केराकत के विधायक ने किया आपने जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन
संकल्प सवेरा, केराकत नगर के नारायण क्षेत्र में केराकत के क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी ने अपने नए जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया।
कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा के भाजपा संगठन द्वारा बनाए गए प्रभारी राजेश्वरी सिंह और विधानसभा के विस्तारक वेंकटेश उपाध्याय के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अबकी बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनानी है,
क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि आप सब के आशीर्वाद से साढे 4 वर्षों में विधानसभा केराकत के इतिहास में अब तक बहुत सारे विकास कार्य मैंने किए कुछ बाकी रह गए हैं जो पुनः आप सब के आशीर्वाद से करने का भरपूर प्रयास करूंगा।
उक्त अवसर पर भाजपा मुफ्तीगंज के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह,थानागद्दी मंडल अध्यक्ष रामसमुझ निषाद,बजरंगनगर मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह,ध्रुव सिंह,रामचन्द्र राय,गंगाराम पटेल जी क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।












