देशभक्ति और देश के प्रति श्रद्धा को हृदय में जीवित रखें – फादर पी विक्टर
सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर में धूमधाम से अमृत महोत्सव मनाया गया
संकल्प सवेरा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल ,सिद्दीकपुर में हर्षोल्लास के साथ आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर ज्योति सिंह के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया।राष्ट्रगान के साथ विद्यालय ने तिरंगे को सलामी दी।इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
।कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।कक्षा चार के विद्यार्थियों ने देश के लिए प्रार्थना की।कक्षा सातवीं और बारहवीं की छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया।कक्षा ग्यारहवीं की अपर्णा मिश्रा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य किया।कक्षा प्रथम एवं छठीं के विद्यार्थियों ने कविता प्रस्तुत किया।कक्षा तृतीय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति लोकनृत्य प्रस्तुत किया।कक्षा द्वितीय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत एकांकी प्रस्तुत किया। कक्षा आठवीं की आदृती सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया।
कक्षा नवी के छात्रों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव को बताते हुए माइम प्रस्तुत किया।कक्षा दसवीं के छात्रों ने देशभक्ति गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि एसडीएम सदर जौनपुर ज्योति सिंह ने सर्वप्रथम अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को नमन किया और कहा कि आज जो कुछ भी हूँ इस विधालय की बदौलत हूँ।
सेंटजॉन्स की स्वर्णिम यादें और शिक्षा जीवनपर्यंत हृदयस्थ रहेगी।विधालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि देशभक्ति और देश के प्रति श्रद्धा को सदा हृदय में जीवित रखें।केवल राष्ट्रीय पर्वों तक ही देश और झंडे का सम्मान सीमित नहीं रहना चाहिए।कक्षा बारहवीं की श्रीया एवं जाह्नवी तिवारी के नेतृत्व में विधालय के छात्र-छात्राओं ने कुशल मंच संचालन किया।












