कायस्थ समाज आज़ादी से लेकर देशहित राष्ट्रहित में बहुत योगदान दिया है:आर के सिन्हा
संकल्प सवेरा,लखनऊ।तीन दिसम्बर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बाबू के जयंती पर निशातगंज गोंमती तट भगवान चित्रगुप्त मंदिर मैदान पर होने वाले विशाल कायस्थ हुंकार रैली के संबंध में एक सम्मेलन एवम संगत पंगत स्व सुरेश कुमार श्रीवास्तव विधायक के राजाजीपुरम आवास सभागार में संम्पन्न हुआ सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त जी के प्रतिमा पर अतिथियों ने दीपप्रज्वलन कर भव्य आरती के साथ सुभारम्भ किया।
सम्मलेन की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा लखनऊ के जिलाध्यक्ष पवन भास्कर ने किया सफल संचालन कायस्थ महासभा के महासचिव भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया।
विशाल सम्मलेन को संबोधित करते हैं कायस्थ महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आर के सिन्हा राज्यसभा सांसद ने कहा कि तीन दिसम्बर को पूरे उत्तर प्रदेश से हजारों कायस्थ समुदाय के लोग लखनऊ कायस्थ हुंकार रैली में भाग लेंगे उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के लोगो को लगातार राजनीतिक दलों द्वारा उपेक्षा करने पर ये जनजागरण करने के लिए किया जा रहा है
आर के सिन्हा जी ने कहा कि कायस्थ समाज ने देश के आज़ादी से लेकर देशहित राष्ट्रहित में बहुत योगदान दिया है
इसी समाज ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित अनेक पदों पर कार्य किया है पर आज ये समाज राजनीतिक हासिये पर जा रहा है कायस्थ समाज के उत्थान के लिए हुंकार रैली आयोजित किया जा रहा है उक्त कायस्थ हुंकार रैली में देश भर के वरिष्ठ कायस्थ समाज के राजनीतिक दलों के नेता मंत्री सांसद विधायक अभिनेता
सहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रशेन श्रीवास्तव सहित संगत पंगत के हजारों लोग भाग लेंगे।
विशिष्ट अतिथि विंध्यवासिनी कुमार एमएलसी ने कहा कि तीन दिसम्बर को हाइकोर्ट चौराहे पर सुबह साढ़े दस बजे डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की प्रतिमा पर पुप्सन्नजली अर्पित किया जाएगा जिसमे सभी लोग भाग लेंगे उसके साथ सभी लोग हुंकार रैली में भाग लेंगे।
भाजपा नेता सौरभ श्रीवास्तव कवि ने कहा कि लखनऊ पश्चिम क्षेत्र से दस हजार कायस्थ समाज के लोग हुंकार रैली में भाग लेंगे।
भाजपा नेता बच्चा भइया ने कहा कि यह रैली कायस्थों का सम्मान बढ़ाएगी।
संगत पंगत के प्रदेश संयोजक मनोज लाल श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुचकर अपने ताकत का प्रदर्शन करें।
जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा पवन भास्कर ने कहा कि लखनऊ जिले से 25 हजार लोग भाग लेंगे।
सम्मेलन को भाजपा नेत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जयती श्रीवास्तव श्रीमती रत्ना सिन्हा श्रीमती साधना वर्मा पासर्द शिवानी निगम शक्ति श्रीवास्तव वंदना अस्थाना ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हुंकार रैली में हजारों महिलाओं की भी उपस्थित रहेगी।
सम्मलेन इसान निगम महानगर अध्यक्ष मोहित जौहरी संगठन मंत्री मनीष श्रीवास्तव भाजपा नेता अशोक श्रीवास्तव मंत्री शैलेश श्रीवास्तव पूर्व pcs राकेश श्रीवास्तव विमलेश श्रीवास्तव आशीष रंजन आदर्श श्रीवास्तव हरिओम श्रीवास्तव एस के निगम सुरेंद्र अस्थाना अतुल श्रीवास्तव सुरेंद्र पाल वर्मा विजय श्रीवास्तव कुलदीप सिन्हा दिलीप श्रीवास्तव भारत शंकर सक्सेना अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।












