वाराणसी। वरिष्ठ पत्रकार एवं जनसंदेश टाइम्स के समाचार संपादक विजय विनीत को इस वर्ष के पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता पुस्कार से नवाजा गया है। पं. कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने पत्रतकारिता एवं साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले इस साल के पुरस्कारों का एलान करते हुए यह घोषणा की।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक के बजाय दो पत्रकारों को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार देने के निर्णय लिया गया है। जिसके तहत वाराणसी के विजय विनीत और मीरजापुर के पवन जायसवाल को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
साथ ही चेन्नई की साहित्य सेविका डॉ. श्रावणी भट्टाचार्य तथा वाराणसी की पत्रकार सुश्री सरोज सिन्हा को विशेष पं. कमलापति त्रिपाठी सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।












