ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बने कमलेश यादव
संकल्प सवेरा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डीपी सिंह ने मछलीशहर तहसील के करौदी गांव निवासी प्रधान कमलेश यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद कमलेश यादव ने कहा कि वह प्रधान हित में कार्य करेंगे।
साथ ही किसी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। कमलेश यादव के मनोनयन पर जहां ग्रामसभा करौदी के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दिया है।












