• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़मिरकपुर धाम का होगा भव्य कायाकल्प – राजेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज

Kalyaneshwar Mahadev Temple Garhmirakpur Dham will get grand rejuvenation - Rajendranand Saraswati Ji Mahara

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 27, 2024
in Desh-Videsh
0
कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़मिरकपुर धाम का होगा भव्य कायाकल्प – राजेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज

Oplus_0

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़मिरकपुर धाम का होगा भव्य कायाकल्प – सरस्वती जी महाराज

– आदि गुरू शंकराचार्य अनन्तानंत सरस्वती जी महाराज, राजगुरू मठ, शिवाला घाट काशी ने बनाया महामण्ड़लेश्वर राजेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज को कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़मिरकपुर धाम जनपद सोनीपत का महंत

– वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2004 तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़मिरकपुर धाम जनपद सोनीपत के महंत महामण्ड़लेश्वर राजेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज

सोनीपत, हरियाणा। विवेक जैन। जनपद सोनीपत के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़मिरकपुर धाम के महंत महामण्ड़लेश्वर राजेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने बताया कि जल्द ही धाम और मंदिर का भव्य कायाकल्प किया जायेगा। मंदिर के पूर्व महंत स्वर्गीय सदानन्द सरस्वती जी उर्फ शीतलदास जी महाराज के सपनों को साकार करते हुए मंदिर को भव्य और विशाल रूप दिया जायेगा। पूर्व महंत स्वर्गीय सदानन्द सरस्वती जी महाराज के समाधि स्थल का भव्य निर्माण कराया जायेगा। 27 मई वर्ष 2024 को महंत स्वर्गीय सदानन्द सरस्वती जी उर्फ शीतलदास जी महाराज जी को समाधि दिये जाने के बाद आदि गुरू शंकराचार्य अनन्तानंत सरस्वती जी महाराज, राजगुरू मठ, शिवाला घाट काशी के आदेश और साधु-संतो और समाज की सर्वसम्मति से महामण्ड़लेश्वर राजेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज को कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़मिरकपुर धाम जनपद सोनीपत के महंत पद पर आसीन किया गया है। राजेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज अपने गुरू भाई और पूर्व महंत स्वर्गीय सदानन्द सरस्वती जी के समय से ही इस धाम से जुड़े हुए है और क्षेत्र के साधु-संतो और समाज से भलीभांति परिचित है। इस प्रसिद्ध धाम में राजेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज 14 मई वर्ष 2024 से लेकर 21 जून वर्ष 2024, 41 दिनों तक तपती धूप में क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए 108 धूनों की कठिन तपस्या और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर चुके है। महाराज श्री धार्मिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका तो अदा करते ही है, इसके साथ-साथ इनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। महाराज श्री वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2004 तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। आर्मी में सुबह प्रैक्टिस के समय इनको ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें यह गंभीर रूप से घायल हो गये थे, इसी कारण इनको आर्मी की नौकरी छोड़नी पड़ी। महाराज श्री बचपन से ही बड़े धार्मिक स्वभाव के है। महाराज श्री का प्रसिद्ध काली खोली धाम में आना जाना लगा रहता है। खोली धाम में 17 जौलाई वर्ष 2019 में उन्होंने सांसारिक मोहमाया को छोड़कर महंत महाकाल गिरी खड़ेशरी जी महाराज द्वारा सन्यास ग्रहण किया। वर्ष 2022 में सरस्वती पंथ से जुड़े उज्जैन के महामण्ड़लेश्वर सर्वेशानन्द जी महाराज ने हस्तिनापुर में महाराजश्री को संस्कार दिलाया। इसके उपरान्त महाराजश्री ने देशभर में धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कल्याणेश्वर महादेव मंदिर गढ़मिरकपुर धाम में महाराज श्री के साथ जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर पांडु टीला हस्तिनापुर मेरठ से जुड़े प्रसिद्ध पंड़ित प्रेमानन्द जी विराजमान है और वह धाम के मंदिर में पूजा-अर्चना करते है। धाम में केशव शर्मा मुख्य सेवादार है।

Previous Post

मन्दिर की जमीन पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया

Next Post

नारी शक्ति की अनुपम मिसाल है तिलवाड़ा की प्रिया उपाध्याय

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
नारी शक्ति की अनुपम मिसाल है तिलवाड़ा की प्रिया उपाध्याय

नारी शक्ति की अनुपम मिसाल है तिलवाड़ा की प्रिया उपाध्याय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

अशोक हॉस्पिटल में चार दिवसीय विशाल नि:शुल्क सर्जरी कैंप में सैकड़ो मरीज हुए लाभान्वित

May 25, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहगंज स्टेशन से गिरफ्तार

May 27, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

सेवा भारती बेटियों को सिखायी गयीं आत्मरक्षा एवं कानून की बारीकियां

May 27, 2026
जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, पत्रकार हितों और फेक न्यूज पर हुई अहम चर्चा

May 27, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.