नेवढ़िया जौनपुर थाना क्षेत्र के छांगापुर निवासी श्री प्रकाश नारायण मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी विमला देवी के साथ अपने पर था । मेरा लड़का अशोक कुमार वह बहू रंजना देवी भद्दी भद्दी गालियां देने लगे हम लोगों के विरोध करने मारे पीटे और घर से बाहर निकाल दिया।
वृद्ध माता पिता इधर उधर भटक कर मड़ियाहूं में किराए का रूम लेकर रहने लगे लेकिन इन लोगो ने वहां भी पहुँचकर धमकाने लगे इनके साथ और लोग भी थे । मकान मालिक से कह कर कमरे से बाहर निकलवा दिया पीड़ित ने बताया कि मकान मालिक यह कह कर बाहर निकाला की हम इन सब पचड़े में नहीं पड़ना चाहते है वृद्ध पिता ने बताया कि वह नेत्र से दिव्यांग भी है वृद्ध माता पिता न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं वृद्ध माता-पिता ने मुख्यमंत्री तथा पुलिस अधीक्षक जौनपुर से न्याय की गुहार लगाई हैं ।












