घण्ट घड़ियाल के बीच उमड़ी भीड़
नौपेड़वा(जौनपुर): बक्शा विकास खण्ड के कौली गांव में स्थित ऐतिहासिक कौलेश्वर महादेव मन्दिर के प्रांगण से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा घण्ट-घड़ियाल के साथ गांव भ्रमण करते हुए पुनः मन्दिर पहुँची। सोमवार की सुबह कलश यात्रा से पूर्व काशी विश्वनाथ के पुजारी विश्वकांत महराज के सानिध्य में आये विद्वतजनों ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन शुरू किया। मुख्य यजमान आयोजक मनोज सिंह बाबा द्वारा विधिवत कलश पूजन कराया गया। कलश उठान कर सर्वप्रथम मौजूद कन्याओं युवतियों एवं महिलाओ ने हर-हर महादेव का नारा लगाया। कलश यात्रा के आगे-आगे घण्ट-घड़ियाल बजाते भक्तगण चल रहे थे। यजमान मनोज ने बताया कि बुधवार को सुबह मां दुर्गा एवं बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना गांव भ्रमण पश्चात कराया जाएगा। यात्रा होते हुए पुनः मन्दिर पहुँच सम्पन्न हुआ। कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान प्रबन्धक राम आसरे सिंह एवं ब्यवस्थापक सुरेशमणि त्रिपाठी, मुंशीराम यादव, शारदा प्रसाद, भोलेनाथ सिंह, जयप्रकाश यादव, संजय सिंह, सन्तोष आदि मौजूद रहे।