केराकत, जौनपुर 23 नवम्बर एडीओ पंचायत मुफ्तीगंज द्वारा गत 15 अक्टूबरको बीएलओ की ड्यूटी सम्बंधित जानक।री मांगने पर पत्रकार को अपशब्दों से नवाजा गया और ऑफिस से बाहर निकल जाने को कहा गया । जिसकी शिकायत पीड़ित पत्रकार द्वारा प्रदेश के मुखिया योगी जी से लेकर जिलाधिकारी जौनपुर तक कि जा चुकी है।लेकिन जांच कर आरोपी ए डी ओ पंचायत के ऊपर कार्यवाई का सिर्फ आश्वासन ही जिम्मेदार द्वारा पीड़ित पत्रकार को दिया जा रहा है।
उक्त प्रकरण को हुए लगभग डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी कोई करवाई न होने से पत्रकारों में रोष है।पीड़ित पत्रकार पंकज राय का कहना है कि हमारे प्रदेश के निजाम रोजाना पत्रकारों की सुरक्षा के लिए नया नया फरमान सुनाते रहते है लेकिन यहाँ माजरा कुछ और है।हमको सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिलता है।जब इस सरकार में देश के चौथे स्तंभ को न्याय नही मिल पा रहा है तो आम जनता का क्या हाल होगा।












