• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पत्रकार सकारात्मक लेखनी का प्रयोग करें: प्रो. निर्मला एस. मौर्य

लोकतंत्र में कार्यपालिका से कम जिम्मेदारी पत्रकारों की नहीं : डीएम

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 5, 2021
in Jaunpur
0
पत्रकार सकारात्मक लेखनी का प्रयोग करें: प्रो. निर्मला एस. मौर्य
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

विकट परिस्थितियों में कार्य करते हैं पत्रकार : प्रो. निर्मला एस. मौर्य
लोकतंत्र में कार्यपालिका से कम जिम्मेदारी पत्रकारों की नहीं : डीएम

पत्रकारों के अधिकारों का नहीं होने देंगे हनन : एसपी
जौनपुर पत्रकार संघ का स्थापना दिवस समारोह आयोजित

संकल्प संकल्प,जौनपुर। 5 अक्टूबर।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का अपना अपना दायित्व है सब किसी न किसी रूप में पत्रकार की भूमिका का निर्वहन करते हैं।

वह आज जौनपुर पत्रकार संघ के 19 में स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोल रही थी। यह कार्यक्रम नगर के रिवर व्यू होटल के सभागार में आयोजित था।

उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद की धरती के पहले पत्रकार थे। जिन्होंने ब्रह्मांड की खबरों का आदान-प्रदान पर कर सूचना माध्यम की स्थापना की थी। पत्रकारों को स्वतंत्रता मिलने की पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठनों का दायित्व है कि वह समस्याओं को समझकर उसके समाधान के लिए सकारात्मक लेखनी का प्रयोग करें।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि पत्रकारों के लेखनी की शुद्धता कहीं ना कहीं प्रभावित हो रही है।

ग्रामीण स्तर के पत्रकारों की निष्पक्ष खबरों को बड़े मीडिया हाउस में दबाया जाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को तमाम सुविधाओं के को दिलाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को मीडिया हाउस पर नियंत्रण करने की कोशिश को बंद करना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि खबरों में आज के दौर में आधुनिक संचार तकनीक ने ग्रामीण से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता की दूरी को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि पत्रकारों को लेखन कौशल की समृद्धि के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जौनपुर के पत्रकारों के सहयोगात्मक भावना की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे प्रशासनिक कार्यकाल में यहां के पत्रकारों का हमेशा से सकारात्मक रवैया रहा है।

उन्होंने कहा कि समस्यात्मक खबरों को स्थान दिया जाना चाहिए,ताकि उनके समाधान की प्रशासनिक पहल में तेजी आ सके।

पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने जनपद के पत्रकारों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि कई उपलब्धियां यहां के पत्रकारों के सहयोग से भी जौनपुर के पुलिस को मिली है। मैं इसके लिए सादर आभारी हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ कीर्ति सिंह ने किया।

इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों का स्वागत संघ के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह ने किया। आभार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना पत्रकार ऋषिकेश त्रिपाठी एवं स्वागत गीत पत्रकार लल्लन उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत राजेंद्र सिंह लोलारक दुबे अखिलेश तिवारी अकेला मनोज वत्स रामदयाल द्विवेदी ऋषि सिंह भारतेंदु मिश्रा वीरेंद्र सिंह आदि ने स्मृति चिन्ह शाल देकर किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह डॉक्टर मनोज मिश्र इंसान श्रीवास्तव विरेंद्र सिंह एडवोकेट धनंजय सिंह चेयरमैन डीसीएफ अनिल सिंह विजेंद्र सिंह रविंद्र सिंह रत्नाकर सिंह शशी सिंह आदि लोग मौजूद थे। इस अवसर पर मड़ियाहूं के राधाकृष्ण शर्मा अनिल सिंह बदलापुर अर्जुन शर्मा मछलीशहर आर पी सिंह अनिल पांडेय केराकत तहसील अमित सिंह केतन विश्वकर्मा व  अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने भी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पत्रकारों के लिए एसपी नगर नोडल अधिकारी
संकल्प संकल्प,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने आज जौनपुर पत्रकार संघ के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि जनपद के पत्रकारों के किसी भी समस्या का सीधे समाधान करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक कोई भी पत्रकार अपनी किसी भी समस्या को सीधे अपर पुलिस अधीक्षक नगर से बता कर उसका समाधान करने का अनुरोध कर सकता है।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. कीर्ति सिंह तथा संचालन संघ के महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर डा. प्रेमचन्द विश्वकर्मा, डा. सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, डा. इन्द्रसेन सिंह मुन्ना, रवीन्द्र सिंह, तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह, डा. मनोज मिश्रा,

डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रत्नाकर सिंह, राजेश मौर्य, अमित सिंह, अर्जुन शर्मा,महेंद्र दुबे, राधाकृष्ण शर्मा, राजेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज वत्स, रवि सिंह, शशि सिंह, ऋषि प्रकाश सिंह, गौरव सिंह,अनिल यादव,

कमलेश मौर्य, रणंजय सिंह, राना सिंह, अजीत सिंह, लोलारक दूबे, शशिराज सिन्हा,भारतेंदु मिश्रा,डॉ सर्वेश सिंह,अंशुमान सिंह,कन्हैया पांडेय,अनिल श्रीवास्तव,सुरेंद्र सिंह,नीरज मौर्य,अनूप,सशि सिंह,

अविनाव सिंह,सतेंद्र सिंह,दिनेश सिंह, अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, शरद सिंह समेत सभी तहसीलों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous Post

दुष्कर्म व पाक्सो मामले फरार आरोपित गिरफ्तार

Next Post

बज़्म-ए-हफ़ीज़ जौनपुरी के तहत ज़िया-ए-ग़ज़ल का विमोचन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बज़्म-ए-हफ़ीज़ जौनपुरी के तहत ज़िया-ए-ग़ज़ल का विमोचन

बज़्म-ए-हफ़ीज़ जौनपुरी के तहत ज़िया-ए-ग़ज़ल का विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

March 23, 2026
युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

March 23, 2026
कोशिश द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

कोशिश द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

March 23, 2026
श्रेयांशी ने गेट परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक, क्षेत्र का मान बढ़ाया

श्रेयांशी ने गेट परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक, क्षेत्र का मान बढ़ाया

March 22, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

March 23, 2026
युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

March 23, 2026
कोशिश द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

कोशिश द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

March 23, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : डॉ.वीरेंद्र यादव

March 23, 2026
युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

युवाओं में जागरूकता, सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश बना शिविर का केंद्र

March 23, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.