कृपाशंकर सिंह के घर गणपति दर्शन करने पहुंचे पत्रकार
कृपाशंकर सिंह के घर गणपति दर्शन करने पहुंचे पत्रकार ,नेता तथा समाजसेवी
संकल्प सवेरा,मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के पाली हिल स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा के तीसरे दिन अनेक गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर जाकर गणेश जी का दर्शन किया।

देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, डीजीपी संजय पांडे, मीरा भायंदर वार्ताहार संघ के अध्यक्ष तथा भायंदर सत्ता के संपादक राजदेव तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ साहित्यकार
शिवपूजन पांडे, समाजसेवी हितेश सिंह पूर्व नगरसेवक बी के तिवारी, जौनपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रत्नाकर सिंह,

जौनपुर पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी, पत्रकार वीरेंद्र सिंह ,
समाजसेवी विजय सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई की प्रभारी श्वेता शालिनी, मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक रजनीश सिंह समेत अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए।