जौनपुर-जनपद की सरजमीं से प्रकाशित तीन समाचार पत्रों के एक साथ स्थापना दिवस समारोह में आज वक्ताओं ने पत्रकारिता में होने वाली समस्या व सोशल मीडिया के आने से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सकंट के बादल मंडरा रहे है,बड़े-बड़े मीडिया घराने कोरोना संकट में अपना अस्तित्व बचाने में परेशान है
वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया,वेब पोर्टल समाज मे बड़ी तेजी से पाव पसार रहे है लेकिन आज भी समाज मे प्रिंट की विश्वसनीयता बनी हुई है,लेकिन अपनी विश्वसनीयता व अखबार निकालने में आने वाली समस्याओं व चुनौती को झेलना आज के समय मे बड़ी बात है।कोरोना काल मे संकटों एवं पत्रकारिता की गुणवत्ता पर चर्चा किया।
लगभग सभी वक्ताओं ने वर्तमान की पत्रकारिता को सवालों के कटघरे में खड़ा किया। साथ ही समाचार पत्रों के प्रकाशन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कि और कहा कि कोरोना आम जन मानस के साथ ही समाचार पत्रों को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डीन डा. मनोज मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज प्रिन्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सोशल मीडिया हाबी हो गया है। लेकिन विश्वसनीयता के सवाल पर आज भी प्रिन्ट मीडिया सर्वाधिक विश्वसनीय है।
कोरोना काल में तमाम बड़े बड़े अखबारो की संख्या कम हो गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि आज खबरों की गुणवत्ता भी कमजोर हो गयी है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ला विभाग के डीन रहे डा0पीसी विश्वकर्मा ने पत्रकारिता में कानूनी अड़चनो की चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारिता सच के करीब होनी चाहिये उन्होंने कुछ विन्दुओं का जिक्र करते हुए कहा कि खबरें ऐसी प्रकाशित किया जाना चाहिए जो जन हित से सरोकार रखती हो साथ ही यह बताया कि पत्रकारिता में कानून यह इजाजत नहीं देता किसी की व्यक्तिगत आलोचना किया जाये। 
राकेश श्रीवास्तव ने अपने सेवा काल में पत्रकारों के सहयोग की चर्चा करते हुए कहा कि हमे सरकारी सेवा काल में मीडिया जगत का भरपूर सहयोग मिला हम मीडिया के लोगों का आज भी आभारी है। जब भी पत्रकार हमे याद करेंगे हम उनके साथ नजर आयेंगे।अगर पत्रकारो को आधी रात में हमारी जरूरत पड़ेगी तो हम पत्रकारो को लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी व उद्योगपति अशोक सिंह ने अपने सम्बोधन में छोटे मझोले अखबारों के प्रकाशन में आने वाली समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकार तमाम संकटों को झेलते हुए समाज की समस्याओं को उजागर करता है। साथ पत्रकारिता के गिरते स्तर की चर्चा किया और कहा कि संकट जो भी हो लेकिन हमारी अपील है कि पत्रकारिता सच्चाई के साथ रहनी चाहिए ऐसा प्रयास पत्रकार समाज को करने की जरूरत है। इसी क्रम में यह भी कहा कि समाज सेवा का हमने ब्रत लिया है वह अब हमेशा करता रहूँगा। 
अखबार के स्थापना कार्यक्रम में आये हुए आगन्तुकों ने सबसे पहले माँ सरस्वती का माल्यार्पण पूजन वंदन कर कार्य्रकम के बाद सभी सभी मंचासीन को अखबार परिवार की तरफ से सभी का माल्यार्पण किया गया है,उसके बाद कार्यक्रम में कुछ मुख्य आगन्तुक जिसमे मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश सिंह, डा0 संजय सिंह कमला हॉस्पिटल, डा0लाल बहादुर सिद्बार्थ वरिष्ठ सर्जन, डा0 संदीप सिंह,उत्तम गुप्ता न्यूरो सर्जन मंगल क्लिनिक,को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया,इस कार्य्रकम के सभी अतिथियों ने अखबार परिवार के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत के अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सभी पत्रकारों सहित आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता जिस संक्रमण के दौर से गुजर रही है उससे मुक्त कराने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी सहभागिता निभाना पड़ेगा।
इस अवसर पर पत्रकारों में लोलारक दूबे, कपिल देव मौर्य अध्यक्ष जौनपुर प्रेस क्लब, राम श्रृंगार शुक्ला उर्फ गदेला,एवं बृजेश यदुबंशी आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता में आने वाली समस्याओं और समाचार पत्रों के प्रकाशन में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा किया। पत्रकारिता की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में अपने सुझाव दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी ‘प्रखर’ ने किया। आयोजक गण शम्भू नाथ सिंह, राकेश कान्त पाण्डेय एवं अजय प्रताप पाल, कुँवर दीपक सिंह ‘रिन्कू’ द्वारा सभी अभ्यागत अतिथियों का स्वागत एवं अंग वस्त्रम आदि के साथ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद के राजेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह,मोहम्मद अब्बास,राजन मिश्रा,अजय पांडेय,सुधाकर शुक्ला,दीपक मिश्रा, कुँवर नीतीश,राज सैनी,सरस् सिंह,आलोक सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।












