पत्रकार एवं पत्रकार अनुज ने ली जगतगुरु शंकराचार्य से दीक्षा
जौनपुर,संकल्प सवेरा- जौनपुर पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी एवं उनके अनुज पंडित महेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को इलाहाबाद अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में विधि विधान के साथ धर्म सम्राट श्रीमद् परमहंस परिव्राजक आचार्य अनंत
श्री समलंकृत ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य श्रीमद् स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ज्योतिर मठ बद्रिकाश्रम हिमालय से सपत्नी दीक्षा प्राप्त की और शिष्यत्व ग्रहण किया ।
यहां स्पष्ट कर दें कि जगतगुरु शंकराचार्य जी का जन्म जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील के उमरी गांव के कुलीन दुबे परिवार में हुआ है। श्री शंकराचार्य जी अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 15 सदस्य टीम में भी शामिल है।
दीक्षा एवं आशीर्वाद के समय पत्रकार पंडित राम दयाल द्विवेदी के अन्य परिवार के सदस्य ,रिश्तेदार ,पुत्रियां उपस्थित थे और सभी ने आदि गुरु शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।












