प्रधानाध्यापकों की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न
संकल्प सवेरा विकासखंड-रामनगर एवं मडियाहूँ के समस्त प्रधानाध्यापकों की एक संयुक्त समीक्षा बैठक पीजी कॉलेज मडियाहूँ के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि अवध किशोर सिंह सहायक मंडली बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया
बैठक में यसआरजी डॉ0अखिलेश कुमार सिंह द्वारा निपुण भारत लक्ष्य के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर अजीत कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया गया।
महाविद्यालय मडियाहूँ के प्राचार्य डॉ0सुरेश पाठक द्वारा उपस्थित प्रधानाध्यापकों को संबोधित किया गया।अंत में मंडली सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निपुण भारत लक्ष्य के साथ-साथ कृषि,विज्ञान एवं परिषदीय विद्यालयों को किस प्रकार से निपुण बनाया जाए इस विषय पर विस्तृत चर्चा किया गया।मंच का संचालन विनोद कुमार सिंह एआरपी व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर जौनपुर द्वारा किया गया।
राजेश्वर मिश्रा अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एआरपी श्रीप्रकाश सिंह,योगेंद्र सिंह,प्रवीण कुमार सिंह,धनंजय सिंह के साथ अरुण कुमार सिंह,निहाल सिंह,अनिल सिंह, धीरज यादव,राजेश बहादुर सिंह,
संतोष सिंह,प्रवेश पाल,मुकेश यादव अनिल कुमार दुबे,सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश मिश्रा,सतेंद्र सिंह,संजय सिंह,आशीष कुमार यादव,अंजू पटेल, अनीश कुमार सिंह,प्रेमचंद भास्कर तथा दोनों विकासखंड के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।












