सुरेरी के भोड़ा गॉव में ढाई लाख रुपए के जेवरात एवं बर्तन की हुई चोरी
पीड़ित महिला ने थाने पर दी तहरीर
संकल्प सवेरा सुरेरी(जौनपुर) सुरेरी थाना क्षेत्र के भोड़ा गांव की एक महिला ने सुरेरी थाने प्रार्थना पत्र देकर घर में रखे जेवरात समेत बर्तन चोरी होने की लिखित तहरीर सुरेरी थाने पर दी हैं। वही पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र के भोड़ा गांव की अनीता ने सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है की मंगलवार की रात्री उसके घर से बक्सा व कमरे का ताला तोड़कर चोरो ने सोने के चैन, कान का झुमका, पैजनी बर्तन व एलसीडी टीवी समेत लगभग ढाई लाख रुपए के सामान पर हाथ फेर दिया। जिसकी सूचना अनीता ने बृहस्पतिवार की सुबह सुरेरी थाने पर लिखित तहरीर देकर की हैं।
महिला की माने तो वह दवा कराने के लिये मायके गई हुई थी बुधवार की सुबह उसके सास द्वारा घर में चोरी की सूचना दी गई। सूचना पर महिला बृहस्पतिवार को सुरेरी थाने पर पहुँचकर लिखित तहरीर दी। इस संदर्भ में सुरेरी थाने के प्रभारी देवीवर शुक्ला ने बताया की चोरी की जानकारी मुझे नहीं है जबकि पीड़ित महिला द्वारा सुरेरी थाने पर लिखित तहरीर देने की बात कही जा रही हैं।












