जेई को धमकी देना पड़ा भारी, ग्रामीण पहुँचे थाने
नेवढ़िया में सड़क स्थल पर हुआ विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर कराया समझौता नेवढ़िया

(जौनपुर), आज नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मेऊड़िया स्थित “शारदा हाई-टेक नर्सरी” के समीप उस समय हंगामा हो गया जब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़क के “निस्तारण सूचना बोर्ड” का फोटो खींचने पहुँचे जेई (जूनियर इंजीनियर) राजकुमार का विवाद वहीं कार्यरत एक व्यक्ति से हो गया।बताया जा रहा है कि जेई ने सूचना पटल के पास रखे पटिए को हटवाने के लिए वहाँ कार्यरत व्यक्ति को कहा। विलंब से पहुँचने पर जब जेई ईगो आकर और गुस्से में हो गये तो गुस्से में ही उसका नाम पूछा, तो उसने अपना नाम भाऊनाथ गौतम बताया। इसी बीच जेई ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उस व्यक्ति को अपशब्द कहे, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहसबाजी हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नर्सरी के मालिक कल्लू सरोज तथा आसपास के ग्रामीण भी मौके पर अधिक संख्या में एकत्र हो गए। वहीं पर किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी, सूचना पर पुलिस तत्काल पहुँची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।थाने पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों की मध्यस्थता से जेई राजकुमार ने भाऊनाथ गौतम से माफी माँगी, जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सुलह-समझौता हुआ। नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि दोनों पक्षों को पुलिस थाने पर ले आयी थी कुछ गणमान्य व्यक्तियों को समझाने पर आपस में सुलह समझाता किये।












