शेरवां में सोमवार को जनसभा को सम्बोधित करेगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह
संकल्प सवेरा,सिकरारा(जौनपुर) जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह सोमवार को शेरवां बाजार स्थित आझुराय इंटर कालेज में पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेगे।
पूर्व सांसद के प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिन में दस बजे उनका आगमन होगा। उन्होंने बताया कि जनसभा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनसभा में पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ – साथ बिहार सरकार के कई सांसद व मंत्री भी सभा को सम्बोधित करेगे। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेगी। कार्यक्रम में आप सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है।












