जेसीआई जौनपुर चेतना ने स्वास्थ शिविर का आयोजन किया
जौनपुर,संकल्प सवेरा।जेसीआई चेतना द्वारा आयोजित जेसी सप्ताह के तीसरे दिन दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पहला कार्यक्रम स्वास्थ्य जांच शिविर उमानाथ सिंह स्टेडियम जौनपुर में आयोजित किया गया। शिविर में प्रतिष्ठित फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मिथिलेश श्रीवास्तव ने बच्चों सहित कई लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा खेलों में फिजिकल एक्टिविटी व वर्कआउट के बारे विधिवत जानकारी भी दी।
इसी क्रम में दूसरे कार्यक्रम बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों तथा विजेता टीम के साथ-साथ उपविजेता टीम को मोमेंटो और पुरस्कार द्वारा मुख्य अतिथि तथा जेसीआई चेतना के पदाधिकारियों सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने इन आयोजनों का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।













