जौनपुर : जिला जौनपुर और प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली के लिए मिली नई ट्रेन, का स्वागत करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट रेलवे बोर्ड लखनऊ जोन के सलाहकार सदस्य रेल मंत्री का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, कि यह रेलवे द्वारा दिया गया जौनपुर के जनमानस का सम्मान है। 21 सितंबर से इस ट्रेन का परिचालन हो रहा है
यह ट्रेन बलिया से मंगलवार बृहस्पतिवार व शनिवार को 2:10 बजे दिन में चलकर 3:10 पर गाजीपुर 4.10 पर जौनपुर जंक्शन से प्रयागराज होते हुए सुबह 6:25 पर दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सायं 6:25 पर चलकर सुबह 8 बजे जौनपुर जंक्शन पहुचेगी 9:10 बजे दिन गाजीपुर होते हुए 10:10 बजे बलिया पहुंचेगी।












