रिपोर्टर शशिराज सिन्हा
जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के परसथ गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों के कब्जे से एक क्विंटल गांजा और 880 रुपये नगद तथा एक सफेद होंडा सिटी कार बरामद किया।
क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने सूचना पर परसथ गांव में छापा मारा। जहां से एक क्विंटल गांजा जो 24 पैकेटों में था आलोक तिवारी के घर से बरामद किया। इस दौरान मौके से आलोक तिवारी उर्फ भोले और सतीश मिश्र निवासी सवरपुर थाना चौरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के पास से 880 रुपये और तस्करी में शामिल एक होंडा सिटी कार भी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत आठ लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम के साथ कार्रवाई की तो परसथ गांव में संबंधित व्यक्ति के पास से एक क्विंटल गांजा बरामद किया गया।
इस दौरान पुलिस ने तस्करी में शामिल कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपितों से पूछताछ कर इनकी अन्य मामलो में संलिप्तता के बारे में पूछताछ किया जा रहा है। अन्य जानकारी सामने आने पर पुलिस आगे भी सूत्रों की पड़ताल कर कार्रवाई कररही थी।












