जौनपुर नपा अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने ली शपथ
अध्यक्ष संग सभासदों ने भी ली शपथ
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, शाहगंज अध्यक्ष रचना सिंह और मुंगराबादशाहपुर के चेयरमैंन कपिल मुनि ने शनिवार को अलग अलग आयोजित कार्यक्रमों में पद और गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही सभासदों को भी शपथ दिलायी गयी।
जौनपुर और मुंगरा कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश सिंह और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे।
नपा अध्यक्षों के साथ ही बदलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष व 15 सभासदों को भी शपथ दिलायी गयी। जिले में रखा गया। दूसरे दिन समारोह में कुल 117 सभासदों ने भी शपथ ली है।
जौनपुर नगर पालिका स्थित टाउन हाल में शनिवार को सुबह से ही चेयरमैन के स्वागत और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही थी। ईओ संतोष कुमार मिश्र खुद तैयारी में जुटे
थे। पहले सायंकाल चार बजे निवार्चित अध्यक्ष मनोरमा मौर्या और 39 सभासदों को शपथ दिलाने का समय निर्धारित था लेकिन अतिथियों के चलते सायंकाल छह बजे समय
फिर भी समय से मंत्री नहीं पहुंचे। देरशाम आठ बजे मंत्री द्वय टाउन मैदान के कार्यक्रम में पहुंचे। फिर मड़ियाहूं के उप जिलाधिकारी न्यायिक प्रदीप कुमार ने 8.10 बजे शाम को चेयरमैन और सभासदों को शपथ दिलायी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मौजूद रहे।
ईओ संतोष कुमार ने मंत्री द्वय और सभासदों का बुके और मार्ल्यापण कर स्वागत किया।
जबकि कर निर्धारण अधिकारी रीता रानी और जेई शालिनी ने महिला सभासदों को मायाण कर स्वागत किया। चेयरमैंन मनोरमा मौर्या ने उपस्थिति जनता का अभिवादन किया और पारदर्शिता के साथ विकास करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह,ओमप्रकाश सिंह,भाजपा प्रवक्ता, राजेश श्रीवास्तव, डॉ कमलेश निषाद,दिनेश सिंह,राजेन्द्र मौर्य,विमल मौर्य,बच्चा मौर्य,पप्पू माली,प्रदेश सचिव अपना दल,विकास शर्मा,विवेक सेठ मोनू, गप्पू मौर्य,संतोष मौर्य, मनोरमा मौर्या के पति पूर्व सभासद डा. रामसूरत मौर्या,राजेश मौर्य छात्र नेता,प्रभात मौर्य,आशीष गुप्ता,
अन्य मौजूद रहे।