जौनपुर किन्नरो ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर व स्टाफ नर्स की पिटाई,हड़कंप

जौनपुर:,संकल्प सवेरा। देर रात जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब किन्नरो का समूह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर डॉक्टर व स्टाफ नर्स की पिटाई शुरू कर दी। एक दर्जन से अधिक किन्नरो के झुंड ने इमरजेंसी वार्ड में तनाव डॉक्टर व स्टाफ नर्स की पिटाई कर दी।
बता दे कि अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में 30 मई 2025 की शाम एक अप्रत्याशित घटना ने सबको चौंका दिया। किन्नरों के एक बड़े समूह ने एमरजेंसी कक्ष में घुसकर जमकर हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर दिखाई दी।

रात करीब 08 बजे, किन्नरों का एक समूह अचानक चिकित्सालय पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी विवादित मामले को लेकर वे गुस्से में थे। किन्नरों ने एमरजेंसी कक्ष में घुसकर अर्धनग्न होकर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
चिकित्सालय के कर्मचारियों ने बताया कि इस दौरान किन्नरों ने अस्पताल के उपकरणों को तोड़ा और चिकित्सकों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया। कई स्वास्थ्यकर्मियों ने खुद को कमरे में बंद करके अपनी जान बचाई।
घटना के समय पुलिस बल मौके पर मौजूद था, लेकिन किन्नरों के आक्रामक रवैये को देखकर पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोई ठोस कोशिश नहीं की, जिससे किन्नरों का हौसला और बढ़ गया।
अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा, “हमारी सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। यह घटना बेहद निंदनीय है और इससे हमारे कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ेगा।
यह घटना न केवल चिकित्सा प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर चर्चा की आवश्यकता को उजागर करती है।












