जौनपुर पत्रकार संघ ने वितरित किया तीन सौ कंबल
जौनपुर। शुक्रवार को जनसंदेश टाइम्स कार्यालय पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जौनपुर पत्रकार संघ की तरफ से किया गया। इस दौरान तीन सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में आये हुए तमाम अतिथियों को संघ के पदाधिकारियों ने बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहाकि जौनपुर पत्रकार संघ अपने दायित्वों से हटकर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की सेवा लगातार करता चला आ रहा है। मैने देखा है कि वि•भीन्न सामाजिक क्षेत्रों में पत्रकार संघ के पदाधिकारी यथा संभव मदद करते रहते हैं।
इसी क्रम में समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंसू ने कहाकि जौनपुर पत्रकर संघ पत्रकारों की आवाज उठाने के साथ-साथ गरीबों, मजलूमों की आवाज बनता जा रहा है। कोरोना काल में संघ की तरफ से लगातार भोजन वितरित करना यह दर्शाता है कि संघ सामाजिक मुद्दों पर बहुत सक्रिय है।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए सेंट जान्स स्कूल के प्रिंसिपल फा. पी. विक्टर ने कहाकि संघ द्वारा कंबल वितरण का कार्य अति सराहनीय है। मै आशा करता हूं कि संगठन भविष्य में भी इस तरह का काम करेगा। नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए
भाजपा मीडिया पैनलिस्ट व जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहाकि मैने देखा है कि यह देश का पहला ऐसा पत्रकार संगठन है जो अपने दायित्वों से हटकर काम कर रहा है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है। लॉक डाउन में जिस तरह संगठन ने गरीबों की पीड़ा समझते हुए भोजन वितरित किया यह अपने आपमें एक अनुकरणनीय है।
जौनपुर पत्रकार संगठन पत्रकारों की आवाज को भी मजबूती के साथ उठाता रहा है। संगठन द्वारा अभी हाल ही में नि: शुल्क मेडिकल कैंप शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों रोगी लाभन्व्ति हुए हैं। जौनपुर पेट्रोलियम संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सफायर ने कहाकि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य काम नहीं है।
संगठन द्वारा कंबल वितरण करने से बहुत से जरूरतमंदों को लाभ मिला है। इस मौके पर जौनपुर पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष लोलारख दूबे, महामंत्री डा. मधुकर तिवारी, कोषाध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी, संगठन मंत्री वीरेन्द्र सिंह, राजेश
, डा. सर्वेश सिंह, पीसी भारती, डा. रामजी तिवारी, डा. पे्रेमजी यादव, गौरव सिंह मोंटी, डा. विजय सिंह, तिलकराज सिंह, अंशुमान सिंह मोनू, संजय सिंह, ऋषि प्रकाश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने किया।












