जन्मदिन पर दी बधाई
जौनपुर। शनिवार को बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हे पुष्प गुच्छ देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर जिलााध्यक्ष विनीत सिंह, कुंवर विक्रम प्रताप सिंह मुख्य संरक्षक, विशाल शर्मा जिला मंत्री, सुधांशु सिंह जिला मंत्री, नीतीश सिंह छोटू महामंत्री, ज्ञान सिंह महामंत्री मौजूद रहे।