जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ ने आज लाक डाउन के दौरान गरीबों और असहायो को भोजन वितरण का कार्य काकोरगहना के नट बस्ती में किया। जौनपुर पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम के नेतृत्व पत्रकारों का दल ककोर गहना गाँव पहुंचकर वहां कि नट बस्ती में रहने वाले लोगों के बीच भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व सभासद एवं भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह ने कहा की यह पत्रकार संघ का पुनीत कार्य समाज के अन्य वर्गों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि गरीबों को भोजन देने का इस विपत्ती के मौके पर जौनपुर पत्रकार संघ ने जो कदम उठाया है , वह निसंदेह अत्यंत ही प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रानू के साथ लोलारक दुबे रामदयाल द्विवेदी वीरेंद्र सिंह भारतेंदु मिश्रा ऋषि सिंह अन्य लोग थे।











