गभिरन। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई।
उक्त शोभायात्रा गौसपुर से शुरू होकर तिघरा चौराहे पर समाप्त हुई।सड़कों के दोनों तरफ़ राम भक्तों ने श्रीराम जयघोष के नारे लगाए।शोभायात्रा में श्रीराम की झांकी के साथ भारी हुजूम दिखाई पड़ा।
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।इस दौरान आयोजकों ने लोगों से मंदिर निर्माण में निधि समर्पण के लिए अपील भी की।
इस मौके पर विहिप के अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता,महामंत्री सुनील मौर्य,भाजपा नेता व प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ,मंडल अध्यक्ष बंश बहादुर पाल,खंड संघचालक सुरेंद्र सिंह,अजय सिंह,इंद्रजीत मिश्रा,उमेश सिंह,नवनीत सिंह,सूबेदार सिंह,विपिन यादव,आजाद पाल, सुनील गुप्ता,राहुल अग्रहरि,अवधेश पांडेय,उमेश अग्रहरि व रामवशिष्ट मौर्य उपस्थित रहे।












