जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न
संकल्प सवेरा जौनपुर जे सी आई जौनपुर चेतना द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष जे एफ एम सरला महेश्वरी द्वारा किया गया, संस्था सचिव वंशिका सिंह द्वारा संस्था सदस्यों एवं सभी अतिथियों का अबीर गुलाल लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया, कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख एवं वंशिका सिंह के द्वारा गणेश वन्दना के साथ शुभारम्भ हुआ, राधा कृष्ण की आकर्षक झाँकी से सभी उपस्थित लोग भाव विभोर हो गये, झाँकी में ब्रज की होली की झलक देखने को मिली, इसके पश्चात बच्चों द्वारा सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया, जेजे विंग चेयर परअसर मायरा सिंह, समृद्ध शर्मा, वंशिका, ज्ञानेश्वरी, जान्हवी कश्यप, द्वारा नृत्य कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया, समारोह में मनोरंजन खेलों का आयोजन हुआ जिसमे, संगीता सेठ, प्रदीप सेठ, रजनी साहू, रोशनी केसरवानी, विजेता बने।
कार्यकम का विशेष आकर्षण, पूर्व अध्यक्षों मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारु शर्मा , कल्पना केसरवानी संगीता सेठ द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया, कार्यक्रम का दूसरा समूह नृत्य अध्यक्ष सरला महेश्वरी, अनीता गुप्ता, ज्योति शाह, ममता कश्यप, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसने कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ा दी अंत मे एलजीबी टीम द्वारा शानद्वार नृत्य प्रस्तुति के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा आपसी प्रेम भाईचारा एकता का संदेश दिया गया, इस अवसर पर संस्था के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।












