सिकरारा : बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षा प्रदान करना हमारा गुरुतर दायित्व है। हमे शिक्षा से किसी को भी बंचित नही रहने देना है। मुझे यह विश्वास है कि जनपद का पहला प्रेरक विकास खण्ड सिकरारा ही होगा। 
वे शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय भरतपुर में आईसीटी कक्ष व लाइब्रेरी कक्ष के उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। उन्होंने विद्यालय में अभिभावकों के साथ मौजूद दर्जनों छात्र- छात्राओं को स्वेटर भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि हमे यह दिखाना है कि आपत्ति काल मे चाहे बाढ़ आए, चाहे चाहे तूफान या भूकंप हो या फिर कोई और आपदा हमारे परिषद के विद्यालय के शिक्षक संकट मोचन की भूमिका में हमेशा तैयार रहते है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सिकरारा ब्लाक के शिक्षकों ने सबसे ज्यादा अनाज का सहयोग देकर जिले में मिशाल कायम किया। कहा कि सिकरारा ब्लाक के शिक्षको ने यह संकल्प लिया है कि हम अपने ब्लाक को प्रेरक ब्लाक बनायेगे। कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव व उनकी टीम यह कार्य करने में पूरी तरह से सफ़ल होगें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संगीता सिंह, राजीव सिंह, नीलम सिंह, प्रियंका सिंह व सावित्री देवी ने मुख्य अतिथि बीएसए व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव के साथ अवकाश प्राप्त शिक्षक पलकधारी प्रजापति, ग्राम प्रधान नखड़ू राम के पुत्र को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। 
अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह व संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने किया। 
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, अवधेश सिंह, राजीव कुमार सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र प्रताप यादव आदि प्रमुख रहे।












