रिपोर्ट – आकाश मिश्रा
जौनपुर (सिकरारा) क्षेत्र के कलवारी गांव स्थित राहुल महाविद्यालय पर शनिवार को मण्डल अध्यक्ष व बूथ प्रभारियों की बैठक आहूत ककी गई जिसमें मल्हनी के उपचुनाव को लेकर जफराबाद विधायक डॉ हरेंद्र सिंह उप चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहां की उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव हो रहै है ।6 जगह भाजपा के जनप्रतिनिधि थे और एक जगह सपा का कब्जा था ।
इस सीट के परिणाम से सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। विरोधी इस सीट को अपना गढ़ मान रहे हैं। आप भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा में पहुंचाएँगे तो उनकी जबान पर ताला लग जाएगा। बहुजन समाज पार्टी का कोई मतलब नहीं ।उसका लक्ष्य है कि किसी भी तरह भारतीय जनता पार्टी को हराएं ।
राजभर ने कहा कि सिकरारा में तीसरी बार हम आए हैं।डॉ लाल जी सिंह के नाम से मुख्यमंत्री ने सिकरारा बरईपार रॉड को फिर से उच्चीकृत करने तथा पीएचसी को उच्चीकृत करने की घोषणा की है। जो काम 50 साल में नहीं हुआ है उतना काम हम 1 साल में करने को प्रतिबद्ध हैं।












