जौनपुर, केराकत डायरेक्टर डॉ सुमन यादव आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले उत्सव के संदर्भ में अपने क्षेत्रवासियों देशवासियों और विश्व के समस्त मानव जीवन को यह संदेश देना चाहती हूं कि संयुक्त राष्ट्र संघ के संकल्पों के अनुसार आप सभी लोग पर्यावरण को बचाने में जी जान से मदद करें मानव जीवन और पर्यावरण में अटूट संबंध है बिना पर्यावरण के मानव जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है हमारे प्रत्येक सांस में पर्यावरण रचा बसा है हमें 1974 में संयुक्त राष्ट्र संघ के संकल्प को अपने मन मे संकल्पित करते हुए यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि हम जहां भी रहते हैं वहां के जैव विविधताओं को संरक्षित करते रहें आज मानव विकास के साथ पर्यावरण को संरक्षित कर पाना मुश्किल हो रहा है इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना आवश्यक है दुनिया में पेयजल 1% से भी कम है यदि प्रदूषित हो जाएगा तो मानव जीवन कैसे चल सकता है इसी प्रकार हवा को शुद्ध करने के लिए 23% भूभाग में पौधारोपण की आवश्यकता है परंतु आज वह घटकर मात्र 12% रह गया है इसलिए सर्वप्रथम हमें अपने आसपास वृक्षों को लगाना और संरक्षित करना है जिससे हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं और मानव जीवन को आने वाली पीढ़ियों को हमेशा के लिए संरक्षित कर सकते हैं












