• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पूजा पंडालों में बालू, पानी व अग्निशमन यंत्र का होना जरूरी

It is necessary to have sand, water and fire extinguishers in puja pandals.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 14, 2023
in Jaunpur
0
नेताजी उत्तर भारत के बडें समाजवादी और किसान नेता रहें:लल्लन
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पूजा पंडालों में बालू, पानी व अग्निशमन यंत्र का होना जरूरी

संकल्प सवेरा,जौनपुर। जनपद में नवरात्र 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। ऐसे में पुलिस प्रशासन व श्री दुर्गा पूजा महासमिति की तरफ से पूजा पंडालों को आग से बचाव के लिए मीटिंग करके जागरूक किया जा रहा है। उनका कहना है कि पूजन समितियां आग से बचाव का पूरा ख्याल रखें नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिलेभर में पंजीकृत व गैर पंजीकृत दो हजार पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। इन सभी को प्रशासन की तरफ से निर्देश दिया गया है कि वह पंडाल में पानी, बालू की बाल्टी, फायर एस्टिग्यूसर के इंतजाम करें।

जिलेभर में श्री दुर्गा पूजा महासमिति से 750 समितियां पंजीकृत हैं। इसके अलावा शाहगंज, मछलीशहर में भी अलग से महासमिति बनाकर पंजीयन किया गया है। ऐसे में सभी का अलग-अलग जगहों पर विसर्जन भी किया जाता है। एडिशनल एसपी बृजेश कुमार बोले सभी थानों के माध्यम से उनके क्षेत्रों में आने वाले दुर्गा पूजा पंडालों के पदाधिकारियों को पंडाल में पानी, बालू की बाल्टी, फायर एस्टिग्यूसर, बिजली के कनेक्शन में कटे तार का प्रयोग न करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस सुरक्षा की दृष्टिकोण से चक्रमण करती रहेगी। बड़ें पंडालों में महिला हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था दी जाएगी। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष ने अनिल अस्थाना का कहना है कि सबसे पहले तो पंडाल में कटे विद्युत तार का प्रयोग न करें। आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र रखें। बालू की बाल्टी, पानी की बाल्टी, दीपक को खुले स्थान पर रखे, 24 घंटे एक सदस्य मौजूद रहे

पंडालों में परिचय पत्र के साथ होंगे कमेटी के सदस्य
बदलापुर। शक्ति पर्व नवरात्रि पर सर्किल के चार थाना क्षेत्रों में 188 दुर्गा प्रतिमा पंडालों एवं दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारी मुकम्मल कर ली है। पंडालों में परिचय पत्र के साथ कमेटी के सदस्य होंगे। पूजा पंडालों में बालू, पानी व अग्निशमन यंत्र जरूर रखना होगा। बदलापुर क्षेत्र में पूजा कमेटियां 87 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित करेंगी, जबकि सुजानगंज थाना क्षेत्र में 45, महराजगंज थाना क्षेत्र में 28, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में 28 जगहों पर पूजा पंडाल होंगे। सभी पूजा पंडालों में कमेटी के जिम्मेदार लोगों को बताया जा चुका है कि पूजा पंडालों में पानी

तथा अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था निश्चित तौर पर होनी है। निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी पंडाल में यह व्यवस्था नहीं होगी तो उस समिति का अनुमति रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पूजा पंडालों में बिजली व्यवस्था के तहत खुला तार कहीं भी नहीं होगा। दर्शनार्थियों के लिए पूजा पंडाल में महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग गैलरी होगी। कमेटी के लोगों की यह जिम्मेदारी होगी कि मां दुर्गा प्रतिमा के पास जल रहे दीपक को प्रत्येक दशा में ढक करा रखें। ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक के मुताबिक बजाया जाय तथा रात्रि दस बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र बंद रहेंगे। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में महिला पुलिस आरक्षियों सहित पुलिस की व्यापक व्यवस्था बनाई गई है। सभी थाना के प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक सुरक्षा के दृष्टिगत भ्रमणशील रहेंगे। शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर पैनी रहेगी

नवरात्र में दुर्गा पूजा पंडाल की मूर्तियों के विसर्जन के लिए शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान तैयारियों का जायजा लेते हुए मातहतों को निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी ने सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व ईओ पवन कुमार के साथ सद्भावना पुल के समीप स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि कुंड की सफाई समय से करवाएं तथा प्रतिमा विसर्जन के लिए उपयोग होने वाले रास्तों को यथाशीघ्र सही करवाएं, जिससे की विसर्जन करने आने वालों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्हाेंने सीओ सिटी को भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई अराजकता न हो इसके लिए पर्याप्त फोर्स रखने के लिए निर्देशित किया

Previous Post

आबादी की जमीन पर नाम दर्ज करने के लिए पैसा लेने का वीडियो वायरल

Next Post

मानव हृदय संसार का सबसे उपजाऊ स्थान – फादर पी विक्टर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
मानव हृदय संसार का सबसे उपजाऊ स्थान – फादर पी विक्टर

मानव हृदय संसार का सबसे उपजाऊ स्थान - फादर पी विक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.