माडल ब्लाक बनाना ही मेरा दृढ़ एवं अटूट संकल्प है -सत्येन्द्र सिंह फंटू
संकल्प सवेरा,मुंगराबादशाहपुर ब्लाक काे माडल एवं आदर्श ब्लाक के रूप में विकसित करना ही हमारा दृढ़ एवं अडिग संकल्प है ।
उक्त बातें मुंगराबादशाहपुर के भारतीय जनता पार्टी से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह *फन्टू* ने प्रेस वार्ता के दाैरान बतायी ।
सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि विगत 15 वर्ष से जाे विकास की रफ्तार ब्लाक में शून्य हाे गयी थी उसकाे विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करना ही मेरी पहली प्राथमिकता हाेगी ।
नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फन्टू का कहना है कि मुंगराबादशाहपुर की समस्त जनता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गण ने मुझे इस बार माैका दिया है इसके लिए सभी लाेगाे का ह्रदय से आभारी हूं तथा साथ ही साथ मैं पूर्ण रूप से उन्हे विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि मैं जनता काे कभी भी निराश नही करूंगा ।
उक्त के क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य उदय सिंह *रिंटी*( जाे कि वर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह के छाेटे भाई हैं) ने कहा कि 15 वर्ष बाद समस्त सम्मानित जनता ने एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गण ने सत्येन्द्र सिंह *फन्टू* के रूप मुंगराबादशाहपुर की हर उम्मीद पर खरा उतरने वाले एवं याेग्य ब्लाक प्रमुख चुना है ।
उक्त के क्रम में पूरा दयाल से क्षेत्र पंचायत सदस्य *धरम सिंह* ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर ब्लाक की जनता कभी निराश नही हाेगी
बिकास का कार्य अनवरत चलता रहेगा ।
क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश दूबे, हरिकेश पाण्डेय तथा अन्य सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, युवा नेता एवं समाज सेवी सत्यम सिंह *काजल* तथा जिला मीडिया प्रभारी (प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन जाैनपुर) विनीत कुमार सिंह ने ब्लाक प्रमुख चुने जाने हेतु सत्येन्द्र सिंह *फन्टू* काे ढेर सारी शुभकामनाएं दिया ।












