पढा से ज्यादा कढ़ा होना जरूरी है-एन एन पाठक
![]()
संकल्प सवेरा,जौनपुर।आजादी के अमृत महोत्सव 76वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर मियांपुर स्थित कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवकाशप्राप्त जेलर नगेंद नाथ पाठक के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस संस्थान में यदि आप आये हैं तो रोजगार पाने के लिए सीखिए।
आज का दौर वह है जहां पढा से ज्यादा कढ़ा अर्थात हुनरमंद होना जरूरी है क्योंकि हुनर है तो काम जरूर मिलता है।इस अवसर पर ग्रफिक डिजाइनर के सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक,जिला समन्वयक मंगल चौहान,जिला प्रबंधक भीमसेन चौहान,सेंटर मैनेजर रश्मि पाठक
,अनुज पटेल,करिश्मा गौड़ व आँचल,आनंद राजभर,अजीत,प्रशिक्षु ट्रेनर राहुल,आशीष,विपिन,सोनाली,सौम्या,अंकिता,राधिका,खुशबू,रागिनी,सविता समेत समस्त स्टाफ व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।












